आगर से आ रहे एएसआई चौबे की एक्टिवा रास्ते में ट्रक से टकराई,अस्पताल में मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुदामा नगर उज्जैन में रहने वाले एएसआई जगदीश चौबे का गत रात आगर के पास सडक़ हादसे में निधन हो गया। हादसे का समाचार मिलते ही परिजन और अन्य लोग आगर पहुंचे। आगर सिविल अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोंयत में पदस्थ एएसआई जगदीश चौबे गत रात अपनी एक्टिवा से उज्जैन आ रहे थे। रास्ते में अंधेरा था, एक ट्रक खड़ा था। उसके डीपर पर बंद थे। यही वजह है कि चौबे को वह ट्रक दिखाई नहीं दिया। उनकी एक्टिवा ट्रक से टकरा गई। वे बुरी तरह घायल हो गए। उनके परिचय पत्र से क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिली तब पुलिस को सूचना दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिजन भी आगर अस्पताल पहुंचे। पारिवारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि वे अपने बेटे के साले की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

चौबे के बारे में बताया जाता है कि वे लंबे समय तक देवासगेट थाने में प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ रहे। इसके अलावा जीवाजीगंज, नीलगंगा और अन्य थानों पर भी उन्होंने सेवाएं दीं। पिछले वर्ष ही उनका प्रमोशन हुआ था। चौबे पुलिसिंग और धाराओं के बेहद जानकार थे, धाराएं उन्हें रटी हुई थीं। थाना प्रभारियों को उनके अनुभव का लाभ मिलता था। इसके अलावा वे प्रमुख समाजसेवी के रूप में भी पहचाने जाते थे। उनके निधन पर उनके सहकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles