Advertisement

Asia Cup के लिए टीम INDIA का एलान 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे।बीसीसीआई ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत ने 15 खिलाड़ियों के साथ तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है। इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल शामिल हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, और आवेश खान।

Advertisement

Related Articles

Write a review