Advertisement

एसआईआर: अनमैप्ड वोटर की आज से विधानसभा क्षेत्र वार सुनवाई शुरू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्पेशल इंटेसिव रिवीजन(एसआईआर) मे अनमैप्ड मतदाताओं की आज से विधानसभा क्षेत्रवार सुनवाई शुरू हो गई।
जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में करीब 48 हजार वोटर मैपिंग से बच गए थे। इन सभी को ईआरओ (इलेक्शन रिटर्निंग अधिकारी ) नोटिस जारी कर चुके हैं। जारी नोटिसों पर एईआरओ सुनवाई करेंगे। उज्जैन दक्षिण में 13 और उज्जैन उत्तर में 7 एईआरओ वोटर के दस्तावेज सत्यापित करेंगे। जिले में 1.37 लाख जो पते पर नहीं मिले थे, जिनके नाम डबल थे उनके पास वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए ७ दिन का समय है। वह फॉर्म 6 जमा करके मतदाता सूची में जगह बना सकते हैं। डबल नाम वाले वोटर का नाम एक जगह रहेगा, जहां उन्हें नाम रखना है,इसकी जानकारी उन्हें बीएलओ को देनी होगी। नए मतदाता के तौर पर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नंबर ६ भरना होगा। नाम हटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 देना होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review