Advertisement

दोस्तों के साथ घूमने गया ज्योतिषी तालाब में डूबा

उज्जैन। अपने दोस्तों के साथ इंदौर घूमने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह ज्योतिष विज्ञान में पारंगत था। खुड़ैल थाना की सम्पेल चौकी प्रभारी सत्येन्द्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि घटना पेडमी गांव के तालाब में हुई। तालाब में डूबने से वैभव (45) पिता जगदीश जोशी निवासी रवींद्र नगर उज्जैन की मौत हो गई। वह अपने दो साथी रितेश और शैलेंद्र के साथ आया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तालाब के पास बैठकर सभी ने स्नान किया। इसके बाद वैभव माताजी को चढ़ाने के लिए कमल का फूल तोडऩे गया था, लेकिन तालाब से बाहर नहीं निकल पाया। पता चला कि वह दलदल में फंस गया था। बाद में ग्रामीणों को सूचना दी, फिर पुलिस को बुलाया गया। रात को सर्चिंग के दौरान उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। वैभव के रिश्तेदार मनोज मांडलिक ने बताया कि वह ज्योतिष केंद्र से जुड़ा था और ज्योतिष विद्या का अच्छा जानकार था। परिवार वालों ने बताया कि वैभव के पिता जगदीश जोशी ज्योतिषाचार्य थे। वे धर्म विज्ञान शोध ट्रस्ट संचालित करते थे। उनसे देशभर के लोग जुड़े हुए थे। करीब दो साल पूर्व ही वैभव के पिता का देहांत हुआ था।

शराब के नशे में पैर फिसला और तालाब में डूब गया वृद्ध

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिंतामण क्षेत्र के ग्राम टंकारिया पंथ में नहाने के लिए तालाब पर पहुंचे ६२ वर्षीय वृद्ध का शराब के नशे में पैर फिसला और वह तालाब में गिर गए जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। चिंतामण थाना पुलिस ने सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी विक्रम वर्मा ने बताया कि मृतक का नाम मांगीलाल पिता कन्हैयालाल बाथम निवासी ग्राम टंकारिया पंथ है। वह सोमवार सुबह करीब ६ से ७ बजे के बीच नहाने के लिए वहीं रहने वाले आनंदीलाल बाथम के खेत पर बने तालाब में गए थे। तालाब में सिंघाड़े की खेती भी होती है। इसी दौरान मांगीलाल का पैर फिसला और वह तालाब में जा गिरे जिससे कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।

Advertisement

बाहर पड़ी थी शराब की बोतल और कपड़े
जांच अधिकारी वर्मा ने बताया कि तालाब के किनारे मांगीलाल के कपड़े और शराब की बोतल भी मिली। संभवत: नशे में होने के कारण ही वह तालाब में गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। जब खेत मालिका आनंदीलाल बाथम मौके पर पहुंचा तो उन्हें कपड़े दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोमवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुजुर्ग भी सिंघाड़े की खेती करते थे।

Related Articles

Write a review