पानी भरने की बात पर हमला

उज्जैन। बिछड़ौद एक बार फिर सुर्खियों में आया है। पहले लव जिहाद के कारण इस गांव की दूर-दूर तक चर्चा हुई। अब दो महिलाओं में हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। घायल महिला को चरक अस्पताल में लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अस्पताल में भर्ती निकिता ने बताया कि वह बिछड़ौद में रहती है। उनके पानी की समस्या है। क्षेत्र के लोग सरकारी नल से पानी भरते हैं। वह भी रोजाना की तरह नल पर पानी भरने के लिए गई थी। पड़ोस में रहने वाली सौरभ बाई भी अपने बर्तन लेकर पानी भरने आई। पहले पानी कौन भरेगा इसी बात को वह विवाद करने लगी।
निकिता ने बताया कि उसने झगड़े को बातचीत बहुत सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बात ज्यादा बढ़ गई और उस पर सौरभ बाई े हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर पर चोट आई। परिवार के लोग उसे चरक अस्पताल लेकर आए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो महिलाओं के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। एक महिला घायल हुई है। मामले की जांच की जा रही है।









