500 रुपए के लिए किया चाकू से हमला, अब पहुंचा जेल

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। चाकू से हमला कर लूट की कोशिश करने वाले फरार बदमाश को देवासगेट पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया १३ जनवरी को फरियादी गौरव राठौर निवासी ढांचाभवन ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह रात करीब १०.३० बजे फ्रीगंज से पाटीदार ब्रिज होते हुए घर जा रहा था। हीरामिल की चाल स्मार्ट रोड तालाब के सामने रवि डाबी ने उसे रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे। इंकार करने पर रवि ने चाकू से वार किया जो उसके हाथ पर लगा।
इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट की। झगड़ा होता देख ऋषि मिश्रा, विजय सिंह दरबार एवं आकाश सोनी ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में टीआई अनिला पाराशर ने विशेष टीम बनाई जिसने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं लगाया। गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी रवि पिता जगदीश डाबी (42) निवासी ढांचाभवन ज्ञानेश्वरी माता मंदिर के सामने देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।









