Popup Image
Advertisement

लाखो दीयों से जगमग हुई Ayodhya , बने दो विश्व रिकोर्ड

अयोध्याः उत्तर प्रदेश की अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रेकॉर्ड कायम किया गया। इसके अलावा 1121 लोगों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर दूसरा रेकॉर्ड भी कायम किया गया। दीपोत्सव के लिए 6 बजकर पांच मिनट पर दीप जलाने का समय निर्धारित किया गया था।

Advertisement

मंच से आदेश होने के बाद स्वयंसेवकों ने निर्धारित 25 मिनट के समयांतराल में 28 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दिए। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की तरफ से दीयों की गिनती की गई। घाट संख्या 1 से 55 तक जले दीयों की संख्या ड्रोन से 28 लाख से ज्यादा गिनी गई। इसके बाद गिनीज बुक की ओर से योगी आदित्यनाथ को वर्ल्ड रेकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के निर्णायक प्रवीण पटेल ने बुधवार शाम को नए रिकॉर्ड की घोषणा की, जहां वे ‘गिनीज कंसल्टेंट’ निश्चल भरोट के साथ सत्यापन के लिए आए थे। पटेल ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और सरयू आरती समिति सबसे अधिक 1,121 लोगों द्वारा आरती करने के लिए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के खिताब धारक हैं।

Advertisement

आप सभी को बधाई हो।’’ दूसरे रिकॉर्ड के बारे में गिनीज निर्णायक दल ने कहा, “कुल 25,12,585 दीये जलाकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, सबसे अधिक दीयों के एक साथ प्रज्वलन के लिए नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब धारक हैं।

सरयू के तट पर बीते कई सालों से दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं। इस बार भी योगी ने न सिर्फ भगवान राम का स्वागत किया बल्कि उनके रथ को भी खींचा। दीप जलने से पहले अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विरासत और विकास का काम जो शुरू हुआ है, वो यूपी में रुकने नहीं पाएगा। उन्होंने महाकुंभ 2025 के लिए अयोध्या धाम को तैयार रहने को भी कहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें