Advertisement

बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाता है वायरल फीवर का खतरा? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

मौसम बदलने के दौरान शरीर को नए तापमान, नमी और वातावरण के अनुसार खुद को एडजस्ट करने में समय लगता है। इस ट्रांजिशन पीरियड में शरीर की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर पड़ जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इस बदलाव से जल्दी प्रभावित होते हैं। इस दौरान वायरल संक्रमण तेजी से फैलते हैं, क्योंकि ठंडे या बदलते मौसम में कई वायरस ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलते हैं। इसके अलावा, हवा में धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है, जो Respiratory System को प्रभावित करता है और खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है।

Advertisement

अगर आप वायरल बुखार से पीड़ित हैं तो बेहतर होगा कि आप पर्याप्त आराम करें और ठीक होने तक सूप और खिचड़ी जैसे गर्म और आरामदायक भोजन का सेवन करें। अगर आपको बहुत गंभीर लक्षण जैसे तेज बुखार, शरीर में बहुत दर्द आदि हैं तो आपको लक्षणों से राहत पाने के लिए कुछ दवाइयों के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें