Advertisement

BCCI ने भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच लिया बड़ा फैसला, IPL 2025 को किया स्‍थगित

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL टाल दिया है। हालांकि BCCI ने नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी इसके 12 लीग मैच होने बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।यह जानकारी PTI ने BCCI के सूत्र के हवाले से दी है। BCCI के एक अधिकारी ने PTI से कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जाए।

Advertisement

पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब 8.30 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था।पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया। यह लीग स्टेज का 58वां मैच था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें