गर्मियों में रोज नारियल पानी पीने के फायदे

By AV News

गर्मियां आते ही हम अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते है ताकि बाहर के तापमान का असर हमारे शरीर पर न पड़ें। कई बार जब हम दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी की मात्रा नहीं लेते हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन और कई तरह की समस्याएं होने लगती है। गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप गर्मियों में रोज नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में नारियल पानी पीने के कई फायदे है।

शरीर को हाइड्रेट रखे
नारियल पानी आपको गर्मी के दिनों में पूरे दिन एनर्जोटिक बनाए रखता है। साथ ही आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी बचाता है। यह विटामिन और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है। इससे आपको कई पोषक तत्व मिलते हैं। यह आपको हीटस्ट्रोक और अन्य संबंधित बीमारियों से बचाता है। अगर आपको अधिक पसीना आने की समस्या है, तो उस स्थिति में भी आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।

पोषक तत्वों से भरपूर
रोज नारियल पानी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं क्योंकि यह उच्च पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें लो कार्ब्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर कई रोगों से लड़ पाता है। इसके अलावा आप अंदर से फिट और तरोताजा महसूस करते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
कई बार आपने सुना होगा कि तरल पदार्थों के अधिक सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि इसे पचाने में आसानी होती है और पोषक तत्व भी रक्त द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। नारियल पानी में उच्च मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और अपच की दिक्कत कम हो सकती है।

त्वचा में आए निखार
हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा नारियल पानी पीने से यह हमारे अंगों को स्वस्थ ढंग से कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। इसके सेवन से त्वचा हाइड्रेट रहती है और कई परेशानियां भी दूर रहती है। नारियल पानी से सेवन से त्वचा में निखार आता है। साथ ही कई तरह की परेशानियां जैसे मुहांसे और रैशेज की दिक्कत भी दूर हो सकती है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और आपको पता है कि पोटैशियम शरी के लिए काफी उपयोगी होता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों को तकम करने में मदद कर सकता है। यह गर्मी में नसों को आराम दे सकता है और स्ट्रोक का खतरा कम कर सकता है। इसके अलावा इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोरोनरी हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल का खतरा भी कम होता है।

वजन कम करने में सहायक
कई लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान रहते हैं। साथ ही उनके लिए गर्मियों में खुद को फिट रखना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप रोज सुबह नारियल पानी के सेवन कर सकते हैं। इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह पूरे दिन आपको भरा हुआ महसूस करता है। इससे आपकी बॉडी ग्लो कर सकती है। साथ ही शरीर भी सुडौल रहता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है
नारियल पानी में मौजूद कैल्शियम आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार साबित हो सकता है। इससे हड्डियों की कई बीमारियां भी दूर रहती है। साथ ही फास्फोरस भी आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

नारियल पानी पीने का सही समय
वैसे तो गर्मियों में नारियल पानी दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है लेकिन इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या हल्का नाश्ता करने के बाद है। विटामिन और खनिज सीधे आपके शरीर के अंगों तक पहुंचते हैं। इससे आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा बनाए रखता है

Share This Article