Advertisement

बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत

उज्जैन। इंदौर रोड पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के सामने बाइक सवार को रांग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मृतक का नाम नीलेश पिता अंतुल सिंह (27) निवासी रेतीघाट, इंदौर रोड है। भाई आकाश ने बताया कि वह मिस्त्री था और सोमवार रात बाइक से त्रिवेणी शनि मंदिर की ओर जा रहा था तभी रांग साइड से आई अर्टिगा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिचित ऑटो वाले ने उन्हें सूचना दी जिसके बाद परिजन चरक अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शादीशुदा था।

Advertisement

Related Articles

Write a review