BJP ने मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी बदले

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 24 राज्यों में प्रभारी को नियुक्त किया है. कई राज्यों में भाजपा ने सह प्रभारी को नियुक्त किया है. लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद भाजपा में बदलाव की अटकलें लग रही थी. प्रभारियों की नियुक्ति से इस बदलाव की शुरुआत हो गई है. देश के अलग-अलग राज्यों में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा की यह नियुक्ति अहम है.
Advertisement
बीजेपी ने राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने बिहार में विनोद तावड़े को प्रभारी और दीपक प्रकाश को सह प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं, महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की कमान दी गई है. वहीं, सतीश उपाध्याय को सहप्रभारी बनाया गया है.

Advertisement

Advertisement









