Advertisement

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और CM मोहन यादव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

Advertisement

उज्जैन, 01 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं.श्री राजेश पुजारी , श्री राम पुजारी व श्री आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया । श्री प्रशान्त पुजारी, श्री ओम पुजारी व श्री रमन त्रिवेदी , पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे।

दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक नंदीमंडपम् में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया । मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं सांसद श्री वी डी शर्मा को स्मृति चिन्ह ,दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें