Advertisement

भाजपा का परिवार बड़ा, इंदौर जैसा घटनाक्रम बड़ी बात नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उज्जैन में मीडिया से की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारा परिवार बड़ा है और पद सीमित रहते हैं,ऐसे में इंदौर में कार्यकारिणी गठन को लेकर हुआ विवाद कोई बड़ी बात नहीं है। चूंकि पद कम होते हैं, इसलिए थोड़ी बहुत नाराजगी हो सकती है।

खंडेलवाल उज्जैन सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे। वह महिदपुर में भाजपा ग्रामीण के दिवाली मिलन समारोह में शिरकत करने आए थे। उनसे इंदौर में भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद उठे बवाल पर सवाल पूछा गया था। खंडेलवाल ने कहा कि नाराजगी होने पर पार्टी में बात भी होती है और हल भी निकाला जाता है।

Advertisement

इंदौर का मसला बहुत बड़ा नहीं है। वहां का मामला सामान्य है। भाजपा में हर वर्ग और हर व्यक्ति को साथ में लेकर चलने का प्रयास किया जाता है। निगम-मंडल में नियुक्ति के सवाल का भी खंडेलवाल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा निगम-मंडल की नियुक्तियों की प्रक्रिया की जा रही है। समय आने पर नियुक्ति भी हो जाएगी। उन्होंने बिहार चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। खंडेलवाल ने कहा कि बिहार में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों और नीतीशकुमार के चेहरे पर बड़ी जीत हासिल करेगी।

एसआईआर जरूरी, सही वोटर मत का हकदार
खंडेलवाल ने मप्र में शुरू हुए एसआईआर को ठीक बताया। उन्होंने कहा सही मतदाता को ही वोट डालने का अधिकार होना चाहिए। अगर गलत मतदाता है तो उसका नाम काटा ही जाना चाहिए। इससे पहले सर्किट हाउस पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, राजेंद्र भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, पूर्व महापौर मीना जौनवाल, प्रकाश शर्मा, शिवेंद्र तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

जैन से बंद कमरे में मुलाकात
पूर्व मंत्री पारस जैन ने प्रदेशाध्यक्ष ने सर्किट हाउस के कमरा नं. 102 में पृथक से मुलाकात की। बंद कमरे में दोनों के बीच करीब २० मिनट तक चर्चा हुई। दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जैन ने कहा शहर विकास के मुद्दे पर प्रदेशाध्यक्ष से बात हुई है। वह हमारे विधायक काल के साथी हैं और विकास संबंधी मामलों पर बातचीत हुई है।

Related Articles

Write a review