Advertisement

दो बार जारी हुई भाजपा की लिस्ट दूसरी में उपाध्यक्ष के 3 नाम कटे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंगलवार को भाजपा की नगर कार्यकारिणी की दो लिस्ट जारी हुई। रात करीब 9 बजे जारी हुई पहली लिस्ट में 21 पदाधिकारियों के नाम थे। करीब साढ़े चार घंटे बाद रात करीब 1.30 बजे यह लिस्ट छोटी होकर 18 नामों की रह गई। इसमें से तीन उपाध्यक्ष के नाम हट गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पहले जारी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में जगदीश पांचाल, कमल बैरवा, आनंदसिंह खींची महामंत्री और विशाल शर्मा, सोनल जोशी, ऋषि वर्मा उमेशसिंह सेंगर, कल्याण शिवहरे, अशोक कैथवास, विनोद यादव, शैलेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए थे। इसी लिस्ट में सुभाष डोडिया, विजय चौधरी, जितेन्द्र कृपलानी, प्रेमलता बैंडवाल, कांता विश्वकर्मा, वर्षा कछवाय, विजय दीक्षित, पवन विश्वकर्मा मंत्री और प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष व अनिल शिंदे कार्यालय मंत्री थे।

देर रात करीब 1.30बजे दूसरी सूची जारी हुई। इसमें 18 नाम थे। इस लिस्ट में महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री तो पुरानी लिस्ट वाले ही थे लेकिन उपाध्यक्ष पद के तीन नाम कम हो गए थे। लिस्ट से कम होने वाले नाम विशाल शर्मा, ऋषि वर्मा और विनोद यादव के थे। शर्मा और वर्मा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा समर्थक माने जाते हैं।

Advertisement

ग्रामीण में दो महामंत्री और 7 उपाध्यक्ष बने

उज्जैन ग्रामीण की लिस्ट भी देर रात जारी हुई। इसमें दो महामंत्री और सात उपाध्यक्ष हैं। पदमसिंह पटेल, राजेंद्र अवाना, संदीप व्यास, पंकज यादव, महिपालसिंह उमठ, अनिल यादव और अश्विन दिडोरकर उपाध्यक्ष,, जबकि राकेश यादव और श्याम शर्मा महामंत्री बनाए गए हैं। विजय चौधरी, ऋतु पाटीदार, कृष्णा सूर्यवंशी, वर्षा पाटौदी, अजीता परमार मंत्री और ज्योति पलोड कोषाध्यक्ष होंगी। सुमेरसिंह कालूहेड़ा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण में भी पहले तीन महामंत्री बनाए गए थे। बाद में एक नाम कम कर दिया गया।

Advertisement

 सेंगर के पद छोडऩे की चर्चा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कहे जाने वाले उमेशसिंह सेंगर के पद नहीं लेने की चर्चा रही। हालांकि बुधवार सुबह उन्होंने इंकार कर दिया।

Related Articles