Advertisement

ब्लैकमेलिंग के आरोपी ने किया अस्पताल से भागने का प्रयास

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोमवार शाम को ब्लैकमेलिंग के आरोपी ने चरक अस्पताल से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मामला मदारगेट कमेटी व वक्फ मस्जिद उपाध्यक्ष को ब्लैकमेल करने के आरोपी कर है। पिछले दिनों कमेटी के उपाध्यक्ष हारूण पिता नूर मोहम्मद नागौरी की शिकायत पर खाराकुआ पुलिस ने आरोपीगण सलीम पिता मोहम्मद सत्तार, अय्युब अहमद पिता याकूब खान और अमजद हुसैन पिता मम्मू खां निवासी गांधी वार्ड सोहागपुर जिला नर्मदापुरम को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन पर धारा 338, 336 (3), 308, 308 (7), 3 (5) का प्रकरण दर्ज है। सोमवार को न्यायालय ने तीनों को 20 सितंबर तक रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।

खाराकुआ टीआई राजकुमार मालवीय ने बताया सोमवार शाम को आरोपी अय्यूब ने न्यायालय परिसर में बीमार होने का नाटक किया और गिर गया। पुलिस इलाज के लिए तीनों आरोपियों को लेकर चरक अस्पताल पहुंची जहां पर अय्यूब ने पुलिस वाहन से निकलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल परिसर में ही धरदबोचा। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे खाराकुआ थाने ले जाया गया।

Advertisement

उज्जैन-भोपाल से जुड़े और आरोपी बढऩे की संभावना
टीआई राजकुमार मालवीय ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए पुलिस टीम नर्मदापुरम् और सोहागपुर के लिए रवाना कर दी है। वहां से आरोपियों के माध्यम से कुछ दस्तावेज जब्त करना है। जांच में उज्जैन और भोपाल के कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहा है। जांच के बाद आरोपी और बढ़ेंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review