विवाहिता से ब्लैकमेलिंग ढाई लाख रुपए वसूले

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक विवाहित युवती को प्रेम जाल में फंसा कर ढाई लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक नीलगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली शादीशुदा युवती को कुछ महीनों पहले थाना क्षेत्र में रहने वाले शादीशुदा युवक ने प्रेमजाल में फंसा ही लिया था। इस दौरान युवक ने युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
कुछ समय के बाद युवक ने उन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने धीरे-धीरे उसे करीब ढाई लाख रुपए दे दिए हैं। परेशान होने पर महिला ने उसे रुपए देने बंद कर दिए तो युवक ने फोटो-वीडियो युवती के रिश्तेदारों व परिजनों के बीच वायरल कर दिए। परिजनों के साथ युवती ने नीलगंगा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।









