Advertisement

रुपये वापस मांगे तो भाई-भाभी को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन हामूखेड़ी में रहने वाले व्यक्ति ने अपने भाई से उधार दिये रुपये वापस मांगे तो भाई व भाभी को पीटकर उसने घायल कर दिया। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

कृष्णाबाई पति बहादुर 45 वर्ष निवासी हामूखेड़ी ने बताया कि उसके देवर जगदीश को रुपये उधार दिये थे। पति बहादुर ने मंगलवार को जगदीश से रुपये वापस मांगे तो उसने अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ मिलकर फर्शी, ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में कृष्णाबाई व बहादुर घायल हो गये जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया व थाने में जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी प्रकार ऋषभ पिता राधेश्याम सांखला 26 वर्ष निवासी नयापुरा ने जीवाजीगंज थाने में भाई पिंटू पिता राधेश्याम सांखला के साथ पुराने विवाद में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ऑटो चालक से हफ्ता वसूली
उज्जैन। जैन मंदिर के सामने हनुमान गली बडऩगर रोड़ पर रहने वाले युवक से बदमाशों ने शराब पीने के लिये हफ्ते की मांग की और रुपये नहीं देने पर चाकू व पाइप से हमला कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि विजय माली पिता सत्यनारायण माली 39 वर्ष निवासी हनुमान गली बडऩगर रोड़ आटो चालक है। उसे अंकुश माली व दीपक उर्फ दीपू माली ने रास्ते में रोककर शराब पीने के लिये 500 रुपये हफ्ते की मांग की और कहा कि यहां से आटो चलाना है तो रुपये देना होंगे। विजय ने रुपये देने से इंकार किया तो दोनों बदमाशों ने चाकू व पाइप से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी प्रकार भारत पिता वासुदेव आसवानी निवासी विराट नगर के साथ विवाद में बदमाशों ने एमआर-5 रोड़ वाइन शॉप के सामने मारपीट की जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई है

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें