Advertisement

सालों ने जीजा और भतीजे को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खजूरिया खाल थाना झार्डा में रहने वाले युवक को उसके सालों ने मिलकर लट्ठ से पीट दिया। बीच बचाव करने आए उसके बेटे को भी मारपीट कर घायल किया। दोनों को परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

खजूरिया खाल निवासी 40 वर्षीय तेजाराम पिता प्रहलाद ने बताया कि वह झाडू की दुकान लगाता है इससे उसके साले विवाद करते हैं। बीती रात करीब 8 बजे वह घर पर बेटे सोनू और पत्नी चंपाबाई के साथ भोजन कर रहा था तभी पास में रहने वाले साले मंशाराम, शिवा, भोला, बंसी, श्यामलाल उसके घर आए और विवाद करने के बाद लट्ठ से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तेजाराम और उसका बेटा सोनू घायल हुए।

खटिया पर सो रहे अधेड़ को लट्ठ मारा
दलेवाड़ी झार्डा में रहने वाला मोहनलाल पिता नागू बीती रात घर के बाहर खटिया पर सो रहा था। उसी दौरान विक्रम सिंह उसके घर के बाहर घूमने आया। मोहनलाल ने उसे घर जाकर सोने को कहा और स्वयं भी सो गया। रात करीब 12 बजे विक्रम सिंह आया और गहरी नींद में सो रहे मोहनलाल के सिर में लट्ठ मारकर भाग गया। उसे भतीजे ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें