Advertisement

भाई-भाभी ने पत्थरबाजी कर छोटे भाई और उसकी पत्नी का सिर फोड़ा

उधार दिए रुपए मांगने पर हुआ था विवाद, चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उधार दिए रुपए मांगने पर बड़े भाई और भाभी ने अपने ही छोटे भाई और उसकी पत्नी के ऊपर पत्थरबाजी कर सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर चोट के चलते दोनों को तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घट्टिया तहसील के ग्राम दौलतपुर के रहने वाले ३४ वर्षीय दिनेश पिता भंवरलाल गौड़ खेती का काम करते हैं। उन्होंने पास में रहने वाले अपने बड़े भाई प्रभुलाल गौड़ को ३० हजार रुपए उधार दिए थे। रविवार शाम करीब ६ बजे दिनेश ने अपने भाई से रुपए मांगे तो प्रभुलाल और उसकी पत्नी चिंताबाई नाराज हो गए और उन्होंने दिनेश और उसकी पत्नी बतुलबाई के साथ गाली-गलौच करते हुए पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुए पत्थरबाजी से दिनेश और बतुलबाई के सिर फूट गए और खून बहने लगा। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया। मामले में घट्टिया थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

Advertisement

पहले भी पत्नी को पीटा
चरक अस्पताल में भर्ती दिनेश ने बताया कि इससे एक दिन पहले शनिवार को भी भाई और भाभी ने विवाद किया था। इतना ही नहीं पत्नी बतुलबाई से मारपीट भी की थी। मामले में थाने में शिकायत की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें