Advertisement

बस कंडक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौत

परिजन बोले- हमें रास्ते में घायल मिला क्या हुआ, पता नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र में अरनिया और शेरपुर के बीच महिदपुर रोड पर बस कंडक्टर को बीती शाम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का नाम मनोहर सिंह पिता कालूसिंह चंद्रावत (४२) निवासी ग्राम कालूहेड़ा है। वह बस में कंडक्टर का काम करता था। उनके भाई अजयपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम वह बस को महिदपुर छोडक़र घर जा रहा था तभी शाम करीब ७.३० बजे अरनिया और शेरपुर के बीच वह घायल पड़ा था।

Advertisement

संभवत: कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर ऊपर से निकल गया। रात करीब ८.३० बजे मनोहर को लेकर चेरिटेबल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह जीवाजीगंज पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review