Advertisement

बुधवारिया में सट्टे का कारोबार, नौ गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवारिया इलाके में पिछले कई दिनों से सटोरियों का रैकेट अपने कारोबार में लगा हुआ था। मुखबीर की सूचना पर नौ लोगों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं। जीवाजीगंज पुलिस के अनुसार नौ लोगों ने सट्टे के कारोबार के लिए संगठित गिरोह बना रखा था। यह विभिन्न क्षेत्रों में अपना कारोबार चला रहे थे। आलम यह था कि कई लोग इनके सट्टेबाजी में जुडक़र अपनी राशि गंवा रहे थे। पुलिस को खबर मिल रही थी, लेकिन सटोरिए हाथ नहीं आ रहे थे। इस बार मुखबीर की पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाई और घेराबंदी कर सटोरियों के सेंटर पर धावा बोल दिया। पुलिसकर्मी इतनी तैयारी से गए थे कि सटोरियों को भागने का मौका नहीं मिला, सभी पकड़ लिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

यह सटोरिए आए पकड़ में
थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार इस दबिश में टंकी चौक निवासी शाहनवाज पिता अजीम खान, पिंजारवाड़ी निवासी राजू उर्फ रिजवान पिता निसार हुसैन, पीपलीनाका निवासी पुरुषोत्तम कारपेंटर पिता गणपतलाल विश्वकर्मा, १०५ बुधवारिया निवासी राजेश पिता गोवर्धनलाल तंवर, बिलोटीपुरा निवासी शहजाद पिता शाहबुद्दीन, बुधवारिया निवासी प्रमोद पिता ओमप्रकाश मकवाना, मक्सी रोड आईटीआई के पास निवासी कैलाश पिता हल्के सिंह यादव और कंचनपुरा बालाजी मंदिर के सामने रहने शुभम पिता उदय शंकर गिरफ्तार हुए हैं।

पाने पर उतारते थे सट्टा
थाना प्रभारी ने बताया कि यह सटोरिए दिनभर का सट्टा पाने पर उतारते थे। कैलकुलेटर पर हिसाब होता था। दबिश स्थल से पुलिस को सट्टे के १९ पाने मिले हैं। इसके अलावा नौ सट्टा पर्चियां, दो मोबाइल, एक कैलकुलेटर और २२५०० रुपए नकदी बरामद हुए। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भंवर सिंह निगवाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह, आरक्षक दीपांशु, शंकर सिंह, बृजभूषण, मोतीलाल और ओमसिंह शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review