Popup Image
Advertisement

बेटे ने बिना बताए घर बेचा, खरीदारों ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर किया

कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जनसुनवाई में खेत और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायतेें भी आईं

Advertisement

उज्जैन। बेटे ने पिता को बताए बिना धोखे से पैतृक संपत्ति बेच दी। अब खरीदारों ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाल कर मकान पर कब्जा कर लिया। बुजुर्ग पिता ने मंगलवार को कलेक्टर को शिकायत की है।

महिदपुर तहसील के पेटलावद के 85 वर्षीय नबीबक्श मंसूरी ने कलेक्टर रौशनकुमार सिंह को बताया कि उनके मकान को उनके पुत्र ने उनकी जानकारी के बिना बेच दिया। खरीदारों ने उन्हें घर से बाहर कर मकान पर कब्जा कर लिया है और उन्हें जान से माने की धमकी दे रहे हैं।कलेक्टर ने पूरे मामले मेें एसडीएम महिदपुर को कारर्वा के निर्देश हैं। मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन मेें हुई जनसुनवाई कई शिकायतें कलेक्टर के समक्ष आई हैं।

Advertisement

खेत पर कब्जा कर लिया

जनसुनवाई में महिदपुर के हिंगोनिया निवासी किसान शोभाराम ने आवेदन दिया कि उनके खेत पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं घट्टिया तहसील के ग्राम बांसखेडी निवासी रणछोड़ लाल ने खेत जाने वाले एकमात्र मार्ग पर गांव के एक दबंग व्यक्ति के द्वारा कब्जा करने की शिकायत की है। दोनों मामलों में कलेक्टर ने तहसीलदार घट्टिया को कार्रवाई का कहा है।

Advertisement

पड़ोसी ने रुकवाया मकान निर्माण का काम

उज्जैन तहसील के ग्राम करोंदिया की ज्योति लोभानिया ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले रुपयों से मकान बनाया जा रहा है। पड़ोसी द्वारा विवाद कर मकान बनाने से रोका जा रहा है। कलेक्टर ने उज्जैन जनपद सीईओ को कार्रवाई का कहा है। मोहन नगर की ताराबाई सोलंकी ने मकान निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आवेदन दिया है। उनका कहना है कि कई बार आवेदन के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें