Advertisement

संक्रांति पर राशि के अनुसार दान करने से मिलेगा पुण्य, आर्थिक तंगी से पाएंगे राहत

मकर संक्रांति 14 जनवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस तिथि पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास भी खत्म हो जाएगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति पर किए गए दान का बेहद खास महत्व होता है। राशि अनुसार मकर संक्रांति पर दान करने से आपको बेहद शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है और जीवन के कष्ट भी कम हो सकते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मेष
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस समय मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा, आप मूंगफली, वस्त्र और गाजर का दान भी कर सकते हैं। विशेष तौर पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

 

वृषभ
मकर संक्रांति की विशेष तिथि पर वृषभ राशि के जातकों को सफेद वस्त्र, तिल, दही आदि सफेद चीजों का दान करना चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और साथ ही, जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

Advertisement

मिथुन
मिथुन राशि को मकर संक्रांति के दिन कंबल, मूंग की दाल, चादर आदि का दान करना चाहिए। साथ ही, इस दिन गाय को गुड़ और तिल भी अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक कष्टों से बचाव होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, इस दिन आप छाते का भी दान कर सकते हैं।

कर्क
मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातकों को चावल, सफेद तिल, चांदी आदि का दान करना चाहिए क्योंकि, इस राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से होता है। ऐसे में मकर संक्रांति इन चीजों का दान करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है और बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस खास मौके पर आप घी का दान भी कर सकते हैं।

Advertisement

सिंह
ज्योतिषीय गणना बताती है कि वर्तमान में सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही, इस दिन आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल का दान भी कर सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।

कन्या
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र, खिचड़ी और कंबल का दान करना चाहिए। आप अपने सामथ्र्य अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इन चीजों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा, हरे रंग की साड़ी का दान भी कर सकते हैं। सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

तुला
मान्यता है कि तुला राशि वालों को मकर संक्रांति के अवसर पर शहद का दान अवश्य करना चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, जिसका संबंध सफेद रंग से माना जाता है। ऐसे में आप मकर संक्रांति पर सफेद वस्त्र, चीनी आदि का दान भी कर सकते हैं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

वृश्चिक
मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वालों को किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र, गुड़, तिल आदि का दान करना चाहिए। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में लाल रंग से संबंधित वस्तुओं का दान करने से कुंडली में मंगल की स्थिति बेहतर होती है।

धनु
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों पर इस समय शनि के ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के अवसर पर गुड़ और तिल का दान अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा, आप अपने सामर्थ्य अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र, पीली दाल, हल्दी आदि का दान भी कर सकते हैं। इससे बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

मकर
इस राशि को स्वामी शनि होते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति पर मकर राशि वालों को काले व नीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप इस दिन काले तिल, काले वस्त्र, काले जूते आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक को शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

कुंभ
वर्तमान में कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में आपको मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इससे आपको प्रतिकूल प्रभावों से राहत मिल सकती है और कार्यों में आ रही अड़चनों भी कम हो सकती हैं। मकर संक्रांति पर कुंभ राशि वाले काले तिल, कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं।

मीन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मीन राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करें। साथ ही, आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रेशमी वस्त्र, चने की दाल, चावल आदि का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Related Articles