Advertisement

ट्रक ड्राइवर आत्महत्या मामले में केस दर्ज

पुलिस ने भी मौत का जिम्मेदार पत्नी सास और पत्नी के दोस्त को माना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। 15 जुलाई को ट्रक ड्राइवर अपनी मौत की दास्तां का वीडियो बनाकर जान देने के मामले मेें चिमनगंज पुलिस ने 50 दिन बाद आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर बीएनएस की धारा 108 ,3 (5) का मामला दर्ज किया है। मृतक तनवीर पिता सत्तार उम्र 38 साल ने 15 जुलाई को मंगलनगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके पहले उसने एक वीडियो बनाकर अहमदाबाद में रहने वाली बहन रिजवाना कुरैशी को भेजा था जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू उर्फ शफीक कुरैशी को ठहराया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मरने के पहले वीडियो बनाकर भेजा था बहन को
वीडियो मिलते ही रिजवाना ने अपने इंदौर में रह रहे दूसरे भाई कादिर को उज्जैन भेजा। कादिर को उज्जैन तनवीर का शव फंदे पर झूलता मिला था। पुलिस के मुताबिक तनवीर और तंजिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। उनके तीन लड़की और एक लड़का है। करीब सात वर्ष पहले पत्नी के अफेयर की बात सामने आने के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया।

Advertisement

यह कहा था वीडियो में मृतक ने
इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मेरे बच्चे बहुत प्यार करते थे, उन्हें भी दूर कर दिया। उनके दिलों में नफरत डाल दी। मेरे पास मरने के अलावा कुछ नहीं है। मेरी जिंदगी उथल-पुथल कर दी। सब दूर हो गए, मेरी जिंदगी कठिनाई से गुजर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review