Advertisement

पार्किंग में कार का कांच तोडक़र नगदी और सोने के टॉप्स चोरी

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की नीलकंठ पार्किंग में खड़ी कार के कांच फोडक़र अज्ञात बदमाश ने कार में रखे अलग-अलग पर्स से रुपये व सोने के टाप्स चोरी किये। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 जून को विशाल त्यागी निवासी अर्थ अपार्टमेन्ट 2 वार्ड नम्बर 3 मेहरीली नई दिल्ली ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच महाकाल मंदिर गेट नम्बर 1 के पास नीलकंठ मार्ग पार्किंग में खड़ी कार का पीछे का कांच तोडक़र पर्स से 1600 रूपये, दूसरे पर्स में से 5 हजार रूपये नगदी एवं तीसरे पर्स में से एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी कर ले गया।

Advertisement

उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आस-पास के विडियो फुटेज देखे फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कल आरोपी धीरज पिता गजेन्द्र सिंह 25 साल निवासी सुभाष साहू किराने के सामने गांधी नगर थाना चिमनगंज मण्डी को गिरफ्तार किया गया। जिससे चोरी किए गये सोने के टाप्स जप्त किये गये है, नगदी खर्च करना बताया। आरोपी से अन्य चोरी के प्रकरण मे पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें