CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई का Class12th का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस बार कुल 85.20% छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3% कम है। बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत किया है।छात्र अपने परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website पर जाकर देख सकते हैं।
लड़कियों ने फिर किया बेहतर प्रदर्शन
इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.86%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 82.23%
- ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट: 100%
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% अधिक रहा है।
रिजल्ट देखने के अन्य विकल्प
यदि इंटरनेट उपलब्ध नहीं है या सर्वर डाउन हो, तो छात्र एसएमएस और अन्य माध्यमों से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है:
- CBSE Results Website
- DigiLocker
- UMANG App
SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
- अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें
- टाइप करें: CBSE12 (रोल नंबर)
- इसे भेजें: 7738299899
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा
DigiLocker से मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
- “Education” सेक्शन में जाएं
- CBSE चुनें और “Class XII Marksheet 2026” पर क्लिक करें
रोल नंबर डालकर डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें
जरूरी सूचना
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन स्कोर कार्ड केवल अस्थायी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी।









