Advertisement

एशियन गेम्स टीम में बदलाव, स्टार बल्लेबाज बाहर, युवा ओपनर को मौका

एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने वाली भारतीय टीम में बदलाव हुआ है। प्रतिका रावल को जेमिमा रोड्रिग्स की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 2025 वनडे विश्व कप में चोटिल होने वाली प्रतिका लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। वह एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। फील्डिंग करते समय उनका पैर मुड़ गया था। इस वजह से वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहीं और अब राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी हो रही है।

Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स को द हंड्रेड मैच के दौरान 3 अगस्त को हैम्सट्रिंग की इंजरी हुई थी। इस वजह से वह एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गईं। दोनों टूर्नामेंट में उनकी जगह प्रतिका को मौका दिया गया है। जेमिमा को चोट लगने के बाद प्रतिका को उनकी जगह एशिया कप टीम में शामिल किया गया था, लेकिन एशियन गेम्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा कि प्रतिका का नाम पहले ही एशियाई खेल के लिए टीम में शामिल किया जा चुका है।

प्रतिका के पास टीम में जगह पक्की करने का मौका

Advertisement

26 साल की प्रतिका को शेफाली वर्मा की जगह 2025 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था। प्रतिका ने लगातार रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान भी दिया। हालांकि, नॉकआउट मुकाबले शुरू होने से पहले वह चोटिल हुईं और शेफाली को टीम में वापस लाया गया। वापसी करने पर शेफाली ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। इस वजह से वनडे और टी20 टीम में शेफाली दोबारा अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। इसी वजह से प्रतिका को अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है। यहां अच्छा प्रदर्शन करने पर वह मध्यक्रम में जगह पक्की कर सकती है।

कैसा रहा प्रतिका का प्रदर्शन

Advertisement

प्रतिका रावल ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला है। इसमें उन्होंने 81 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। वहीं, 27 वनडे मैच की 26 पारियों में उनके बल्ले से 1189 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 47.56 का रहा है। उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रन है। तीन टी20 मुकाबलों में उन्होंने 36 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 22 रन है। प्रतिका ने एशिया कप के दौरान ही भारत के लिए पहला टी20 मैच खेला था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें