Advertisement

नगर निगम में बदलाव: वर्षो से एक जगह जमे कर्मी प्रभावित, इधर-उधर किया

अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र, दायित्व में भी परिवर्तन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नगर निगम में लंबे समय बाद अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र और दायित्व में बदलाव किया है। इसमें कुछ ऐसे कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, जो लंबे समय से एक ही विभाग में जमे हुए थे।

इसके साथ असंगठित, प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड-पात्रता पर्ची जारी करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए नगर निगम के नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों की वार्ड अनुसार ड्यूटी निर्धारित कर दी है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हंै।

Advertisement

नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने उपयुक्तों के क्षेत्राधिकार की सीमा और दायित्व में बदलाव किया है। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने नगर निगम के उपयुक्त प्रेम कुमार सुमन, मनोज मौर्य, पूजा गोयल के दायित्व में परिवर्तन किया है। इसके अलावा दो सहायक यंत्री, एक उपयंत्री को उनके वर्तमान दायित्व के साथ अन्य जिम्मेदारी दी है। इसमें शिवम दुबे सहायक यंत्री पीएचई को नमामि गंगे, अमृत 2.0, मनोज राजवानी प्रभारी सहायक यंत्री को प्रभारी उद्यान अधिकारी, श्याम सुंदर शर्मा प्रभारी उपयंत्री को प्रभारी उपयंत्री शिल्पज्ञ झोन-1 बनाया है। आदित्य शर्मा प्रभारी सहायक यंत्री को उद्यान अधिकारी और अमृत 2.0 के काम से मुक्त कर दिया गया है।

सर्वे के लिए नोडल अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त

Advertisement

नगर निगम आयुक्त पाठक ने संगठित प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड और पात्रता पर्ची प्रदान करने के लिए होने वाले सर्वे की जिम्मेदारी देते हुए नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी और निगम कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड और पात्रता पर्ची प्राप्त करने से शेष रहे लोगों को पात्रता पर्ची प्रदान करना है। इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर प्राप्त कर पात्र, अपात्र श्रमिकों के घर-घर जाकर सर्वे करना है। इस कार्य के लिए आयुक्त ने एक नोडल अधिकारी, 6 सहायक नोडल अधिकारी के अलावा नगर निगम के 54 कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। सर्वे के लिए नगर निगम कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।

झोन में परिवर्तन

आयुक्त ने झोन -1 में भी परिवर्तन किया है। इसमें सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश नरवले को झोन-3, प्रदीप सोलंकी लिपिक को वर्तमान दायित्व के साथ झोन-1 का प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लिपिक कार्य, सुधीर नागर लिपिक झोन-1 से नगर निवेश शाखा झोन-4 राज शर्मा लिपिक को शिल्पज्ञ झोन-4 से लेखा विभाग, आशुतोष माथुर कम्प्यूटर ऑपरेटर लिपिक प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से लिपिक शिल्पज्ञ झोन-, महेश चौहान कंप्यूटर ऑपरेटर झोन एक से लिपिक प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय, रविंद्र राणा कंप्यूटर ऑपरेटर राजस्व अन्य कर विभाग को झोन एक में संपत्ति कर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भेजा गया है।

इसी प्रकार झोन 3 के सहायक राजस्व निरीक्षक सुधीर लाड़ंगे को झोन एक में स्थानांतरित किया गया है। आयुक्त पाठक ने नगर निगम आईटी सेल के अस्थाई कर्मचारी पवन चुरिया, उद्यान विभाग के अक्षय बेतोड को विद्युत शवदाहगृह में हेल्पर के तौर पर में पदस्थ किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें