Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव, पूर्व RAW चीफ बने अध्यक्ष

पाकिस्तान के साथ भारत के तनाव के बीच भारत ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बोर्ड में छह और सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
इसमें पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी को शामिल किया गया हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। बी वेंकटेश वर्मा सात सदस्यीय बोर्ड में सेवानिवृत्त विदेश सेवा अधिकारी हैं।
यह फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई और कई घायल हो गए। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके आवास पर बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में ये फैसला लिया गया।
इससे पहले मंगलवार को PM मोदी ने PM ने तीनों सेना प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ डेढ़ घंटे हाई लेवल मीटिंग की। PM मोदी ने सेनाओं को फ्री-हैंड दे दिया और कहा कि सेना ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय तय करे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें