Popup Image
Advertisement

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 25 दुकानों पर खतरा

MP में 3 दिन का मानसून ब्रेक, UP के 3 जिलों में स्कूल बंद; बिहार के 14 जिलों में बाढ़

Advertisement

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हालात बने हुए हैं। उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड के बाद पाबौ बाजार की कई दुकानों को खाली कराया गया है। मध्यप्रदेश में मानसून ने तीन दिन का ब्रेक लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के चलते स्कूल बंद किए गए हैं, जबकि बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

पौड़ी में लैंडस्लाइड, 25 से ज्यादा दुकानों पर खतरा

Advertisement

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लैंडस्लाइड के कारण पाबौ बाजार में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छह दुकानों को खाली करा दिया है। वहीं 25 से ज्यादा दुकानों पर खतरा बना हुआ है। लैंडस्लाइड के कारण आसपास के कई घरों और दुकानों में दरारें भी आई हैं।

पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

MP में 11 सितंबर तक मानसून ब्रेक

मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर करीब तीन दिन का ब्रेक लिया है। मौसम विभाग, भोपाल के मुताबिक, 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है। इसके चलते तेज बारिश की संभावना कम है। हालांकि 12 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर को लो प्रेशर एरिया यानी कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर अगले दिन से मध्यप्रदेश के मौसम पर दिखाई दे सकता है।

12 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

MP के 23 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश

आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के 23 जिलों में अब तक औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।

UP के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में वाराणसी और प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को देखते हुए लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

वाराणसी में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 35.89 लाख लोग प्रभावित

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। नदियों के जलस्तर और बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है।

मालदा में गंगा का जलस्तर बढ़ा

पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा का जलस्तर बढ़ने से महानंदा टोला और आसपास के इलाकों में बाढ़ और तेज कटाव की स्थिति बनी हुई है। बताया गया है कि इससे करीब 15 से 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बीच स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें