Advertisement

आजादी के जश्न में डूबा शहर, झंडे, बैज और गुब्बारों का बाजार सजा

उज्जैन। गुरुवार सुबह शहर के सामाजिक संगठनों ने शहरवासियों के साथ टॉवर से तिरंगा यात्रा निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फव्वारा चौक पर समाप्त हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। देश के साथ उज्जैन भी आजादी की 79वीं सालगिरह जश्न मनाने को तैयार है। तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में आजादी की लहरें उठाई जा रही हैं तो व्यापारी भी झंडे, बैज और गुब्बारों का बाजार सजा कर बैठे हैं। उनकी ग्राहकी शुरू हो गई है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि धंधा अच्छा चलेगा, क्योंकि इस बार सामग्रियों के दाम में ज्यादा तेजी नहीं है।

 

उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस की हलचल यूं तो एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो गई थी, जब शहर में तिरंगा यात्राओं का दौर शुरू हुआ। पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने भी यात्राएं निकालीं। अब शहरवासी जश्न की तैयारी कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों के लिए भी तिरंगे की खरीदी की जा रही है और इसके चलते बाजार झंडे, गुब्बारों और बैज से गुलजार हो उठा है। पुराने शहर में गोपाल मंदिर तो नए शहर में फ्रीगंज में टॉवरचौक के आसपास खेरची दुकानें सज गई हैं। इनके व्यापारियों को अच्छी खरीदी की उम्मीद है।

Advertisement

सामग्री और कीमत

गाड़ी पर लगाने का छोटा झंडा इस बार 20 रुपए में मिल रहा है। पिछली बार कीमत 30 रुपए थी।

Advertisement

गाड़ी पर लगाने वाले बड़े झंडों की कीमत में इजाफा हुआ है। पिछले साल 30 रुपए में मिलने वाला झंडा इस बार 50 रुपए में मिल रहा है।

दीवार पर लगाने वाले झंडे के दाम कम हुए हैं। पिछली बार यह 200 रुपए के थे, इस बार 180 रुपए के हैं।

शर्ट पर लगने वाले तिरंगा बैज की कीमत में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल यह 10 रुपए का था, इस बार 30 रुपए में मिल रहा है।

कॉलर पर लगाने वाले झंंडा बैज की कीमत भी 5 से बढक़र 10 रुपए हो गई।

स्टैंड पर लगने वाले छोटे झंडे की कीमत इस बार 30 से घटकर 20 रुपए हो गई है।

रिस्टबैंड की कीमत इस बार भी 10 रुपए ही है।

गुब्बारे के दाम में जरूर इजाफा हुआ है। तीन रंग के 50 गुब्बारों का पैकेट 40 रुपए में मिल रहा है। पिछली बार यह 30 रुपए का था।

क्या कहते हैं व्यापारी
जमकर हो रही खरीदी: पिछली बार से इस बार सामग्रियों के दामों में मामूली तेजी है लेकिन देश के लिए यह वृद्धि मामूली है। लोग जमकर खरीदी कर रहे हैं और व्यापार भी खूब अच्छा हो रहा है।
इशाक खान, व्यापारी

हर घर तिरंगा अभियान का असर: हर घर तिरंगा अभियान का असर इस बार मांग पर दिख रहा है। १५ सालों में पहली बार लोग अच्छी खरीदी कर रहे हैं। कल और सामान बिकेगा। सुनीता गोमे, महिला व्यापारी

Related Articles