बदल रहा चक्रतीर्थ: टीन शेड बदला, दीवारों पर नजर आ रहे विक्रम बेताल और राजा हरीशचंद्र

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर का प्राचीन चक्रतीर्थ श्मशान घाट इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा हे। महापौर मुकेश टटवाल के प्रयासों से यहां के टूटे टीन शेड बदले जा चुके हैं। दीवारों पर विक्रम बेताल, राजा हरीशचंद्र सहित कई धार्मिक पेंटिंग खूबसूरती बढ़ा रही हैं। नगर निगम द्वारा यहाँ व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।

इन कामों से निखरा स्वरूप
पुराने और जर्जर हो चुके टीन शेड को बदलकर नए चद्दर लगाए जा रहे हैं। आवश्यकतानुसार नए शेड का निर्माण भी किया जा रहा है।
परिसर की रैलिंग, ओटलों और शोक सभा हॉल में आकर्षक कलर और पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है।
की दीवारों पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित वाल पेंटिंग बनाई जा रही है, जिससे वातावरण में सकारात्मकता आए।
परिसर में नए मूत्रालय का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि स्वच्छता बनी रहे।
चक्रतीर्थ शहर का महत्वपूर्ण स्थान
चक्रतीर्थ शमशान घाट शहर का प्राचीन और महत्वपूर्ण स्थान है, यहाँ आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परिसर व्यवस्थित दिखे, इसके लिए नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है। यहाँ सौंदर्यीकरण के कई काम किए जा रहे हैं।
– मुकेश टटवाल,
महापौर









