Advertisement

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी ठंड, रात का तापमान फिर लुढ़का

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पौष महीने में कड़क ठंड का सामना कर रहे शहरवासियों को रविवार को ठंड से भले ही राहत मिली हो लेकिन सोमवार को सर्दी फिर लौट आई। करीब 13 दिन बाद सोमवार की सुबह वेधशाला में रात का तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया था, जो मंगलवार की सुबह फिर से लुढ़कर 9.8 पर पहुंच गया। इस बार दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। लगातार 13 दिन तक वह 0 डिग्री से नीचे रहा। इस सीजन में ही दिसंबर में ही सबसे सर्द रात भी रही है, जब तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंचा था सोमवार को दिन का तापमान भी 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

Advertisement

ऐसे मौसम की यह वजह

1 पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हुई, बावजूद इसके ला नीना का असर के कारण उत्तर के मैदानी इलाके ठंडे रहे।

Advertisement

2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस लगातार ऐसे आते रहे, जिनके कारण तापमान कम नहीं हो सका।

3 ज्यादातर दिन आसमान साफ बना रहा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी।

Advertisement

4 रेगिस्तान से सूखी और ठंडी हवा भी आई।

अब कोहरे का दौर भी
अच्छी ठंड के बाद अब शहर में कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। आधी रात के बाद कोहरा गहराने लगता है और सुबह 7 बजे तक यह बना रहता है। मंगलवार को भी विक्रमनगर और वाटरबॉडीज के आसपास गहरा कोहरा देखा गया। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि आगे और भी कोहरा रह सकता है।

पिछले 14 दिन का तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
9 दिसंबर 9.5 29.0
10 दिसंबर 8.7 29.5
11 दिसंबर 8.2 29.6
12 दिसंबर 9.0 28.5
13 दिसंबर 9.2 30.0
14 दिसंबर 9.8 30.4
15 दिसंबर 9.3 26.5
16 दिसंबर 9.5 28.0
17 दिसंबर 8.0 30.0
18 दिसंबर 7.3 29.5
19 दिसंबर 7.2 28.5
20 दिसंबर 8.5 28.0
21 दिसंबर 10.5 27.0
22 दिसंबर 11.4 27.2
23 दिसंबर 9.8

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें