जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में शनिवार देर रात बादल फटने की घटना हुई। अचानक बाढ़ आने से मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद हो गया। कश्मीर घाटी लद्दाख से कट गई। जनहानि की खबर नहीं है।
Advertisement
जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। राजमार्ग के बंद होने से कश्मीर घाटी लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से कट गई है जबकि अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल आधार शिविर भी दुर्गम हो गया है।
नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार कंगन, गांदरबल में बड़े पैमाने पर बादल फटने से कई सड़कों और फसलों को भी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Advertisement









