Popup Image
Advertisement

क्लब अग्निकांड: 4 मालिकों में से एक पकड़ाया

थाइलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स की दिल्ली कोर्ट में याचिका दाखिल

Advertisement

रोमियो लेन के दूसरे क्लब के अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया।

पणजी, एजेंसी। गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत मामले में क्लब के 4 मालिकों में से एक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी का नाम अजय गुप्ता है। वह दिल्ली का रहने वाला है। गोवा पुलिस ने बुधवार को उसे दिल्ली से ही हिरासत में लिया। गोवा पुलिस दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया के बाद उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। क्राइम ब्रांच ऑफिस में जाने के दौरान, आरोपी ने अपना चेहरा छिपा रखा था।

Advertisement

मैं सिर्फ पार्टनर

अजय ने मीडिया के सवालों पर कहा- मैं सिर्फ एक बिजनेस पार्टनर हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। इधर, क्लब के दो अन्य मालिक और सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। आज याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें