Popup Image
Advertisement

सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में विकास कार्यों की सौगात देंगे

रविवार को सांदीपनि आश्रम सहित कई कार्यक्रम में शामिल होंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिन उज्जैन रह सकते है। वे रविवार को उज्जैन में कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। संभावित कार्यक्रम के अनुसार वे सावन माह के पहले सोमवार को भगवान महाकाल का पूजन अर्चन कर सवारी में भी शामिल हो सकते है।

जिले में 21 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनी आश्रम में सुबह करीब 10 बजे गुरु पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित छात्र प्रतिभा और शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्तिक मेला ग्राउंड में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सोमवार को महाकाल की सवारी में भी मुख्यमंत्रीे शामिल हो सकते है । कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें