सरकार विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार सभी वर्गों के हर चौथे बच्चे को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने की फीस दे रही है। राज्य सरकार ने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम से लाभान्वित निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को अगले सत्र से पाठ्यपुस्तकें और बैग उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। शाला में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी और 75 प्रतिशत अंक लाने वालों को लैपटॉप प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरदा जिले के खिरकिया में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 20652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ सिंगल क्लिक से अंतरित किए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन: सीएम आज होंगे गरबों में शामिल
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को उज्जैन आएंगे और विभिन्न गरबा आयोजनों में शामिल होंगे। डॉ. यादव भोपाल से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे और अपराह्न 3.45 बजे नागझिरी हेलीपैड पर उतरेंगे। वे कालिदास अकादमी में आयोजित नवरंग डांडिया महोत्सव में शामिल होंगे। वे अन्य गरबा कार्यक्रमों में जाएंगे।









