Popup Image
Advertisement

इंदौर की गेर में शामिल हुए CM मोहन यादव, ढोल नगाड़ों पर झूम उठे लोग

 मुख्यमंत्री मोहन यादव भी गुरुवार को इंदौरी रंग में नजर आए। वे दो घंटे से ज्यादा समय गेर में शामिल हुए। मालवी पगड़ी पहने रंग-गुलाल में तर मुख्यमंत्री खुद लोगों पर गुलाल बरसा कर लोगों को अभिवादन कर रहे थे। जगह-जगह लोगों पर उन्होंने गुलाल उड़ाया। अभिवादन भी स्वीकार किया। जब लौटे तो रंग और पानी से तरबतर होकर। दोनों हाथ उठाकर वह इंदौर की गेर से रवाना हुए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, इंदौर में 75 सालों से रंगपंचमी पर होली खेलने की परंपरा है। इंदौर में जगह-जगह इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। यहीं नहीं इस दौरान लोग रंगों के रंग में नजर आए।

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इंदौरवासियों के साथ जमकर होली खेली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह इंदौर की बहुत पुरानी परंपरा है। 75 साल से अधिक समय बाद भी लोग इसे बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं और रंगपंचमी की गेर निकालते हैं। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मध्य प्रदेश और मालवा की यह परंपरा है। सभी इसका आनंद लेते हें। गेर हमारी विजय उत्‍सव की प्रतीक है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें