CORONA:रणधीर कपूर अस्पताल में एडमिट

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 74 साल के रणधीर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनकी हालत को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कपूर परिवार इन दिनों दिवंगत राजीव कपूर ((रणधीर के छोटे भाई) के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, तलाकशुदा राजीव की कोई संतान नहीं है और उनकी प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में है। सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से अंडरटेकिंग मांगी, जिसमें उन्हें राजीव की डाइवोर्स डिक्री खोज कर जमा करने के लिए कहा है।

Advertisement
Advertisement









