Popup Image

‘पुष्पक विमान’ का फर्स्ट लुक जारी, जयदीप-अभिषेक की दिखेगी तिकड़ी

ओटीटी दर्शकों के लिए एक नई क्राइम-कॉमेडी सीरीज आने वाली है। नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘पुष्पक विमान’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें जयदीप अहलावत, बरुण सोबती और अभिषेक बनर्जी तीन अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद से ही इस सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

Advertisement

21 नवंबर को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया। पोस्टर में तीनों कलाकारों के किरदार काफी दिलचस्प दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने इसके साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी में खूब रोमांच और उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

कैसा है ‘पुष्पक विमान’ का फर्स्ट लुक पोस्टर?

Advertisement

सीरीज के पोस्टर में जयदीप अहलावत सरदार के लुक में हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। वहीं बरुण सोबती हाथ जोड़कर नेता जैसे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक बनर्जी नोटों से भरा सूटकेस उठाए हुए हैं। पोस्टर में एक सफेद कार और कुत्ता भी नजर आ रहा है। तीनों कलाकारों के अलग-अलग लुक ने सीरीज की कहानी को लेकर दिलचस्पी बढ़ा दी है। नेटफ्लिक्स ने पोस्टर के साथ लिखा, “सीट बेल्ट बांध लीजिए। ये सवारी थोड़ी टेढ़ी होने वाली है। ‘पुष्पक विमान’ जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

क्राइम, कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर होगी कहानी

Advertisement

‘पुष्पक विमान’ को एक क्राइम-कॉमेडी सीरीज बताया जा रहा है। इसकी कहानी में अपराध के साथ हास्य और अप्रत्याशित घटनाओं का मेल देखने को मिलेगा। सीरीज में कई दिलचस्प किरदार हैं, जिनकी जिंदगी ऐसी घटनाओं में उलझ जाती है कि हालात धीरे-धीरे बेकाबू होने लगते हैं। कहानी में एक के बाद एक ऐसे मोड़ आने की उम्मीद है, जहां किरदारों की योजनाएं बिगड़ती नजर आएंगी। यही घटनाएं सीरीज में कॉमेडी, क्राइम और अफरा-तफरी का माहौल तैयार करेंगी।

सुदीप शर्मा ने तैयार की है सीरीज की कहानी

‘पुष्पक विमान’ को सुदीप शर्मा ने क्रिएट किया है। सीरीज की कहानी और लेखन की जिम्मेदारी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने मिलकर संभाली है। इसका निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस एलएलपी ने किया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी टीम पहले भी ‘कोहरा’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘NH10’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है। ऐसे में इस नई सीरीज से भी दर्शकों को अलग तरह की कहानी और मनोरंजन की उम्मीद है।

जयदीप, बरुण और अभिषेक की दिखेगी नई तिकड़ी

सीरीज में जयदीप अहलावत, बरुण सोबती और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीनों कलाकार अपने अलग-अलग अभिनय अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाते हैं। इन तीनों को एक ही प्रोजेक्ट में देखना दर्शकों के लिए खास हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया है और इसे जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: किसने दी सैफ को जान से मारने की धमकी?

यह भी पढ़े: पंचायत 5: फुलेरा में बनराकस का राज, सचिव जी की बढ़ेंगी मुश्किलें

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें