Advertisement

इंदौर:बारिश के बीच अवैध मकानों पर चला निगम का बुलडोजर

इंदौर के न्याय नगर एक्सटेंशन में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. निगम का अमला यहां अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाने पहुंचा है. इस अमले के सामने महिलाएं खड़ी हो गई हैं. इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. बता दें, यहां नगर निगम ने 7 दिन पहले घरों पर निशान लगा दिए थे.

Advertisement

यहां करीब 10 मकानों को जमींदोज कर दिया गया। 20 साल से कोर्ट में चल रहे प्रकरण में 35 मकान तोड़े जाना है। मामले में 6 अगस्त को फिर से सुनवाई होना है। निगम ने 10 मकान तोड़ने के बाद सुबह 11 बजे कार्रवाई रोक दी। उन्हें 6 अगस्त तक की मोहलत दी गई है।

यहां 7 एकड़ के करीब जमीन खाली कराई जाना है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने कार्रवाई की। इस दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। कार्रवाई के विरोध में रहवासी जेसीबी के सामने लेट गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें