Popup Image
Advertisement

रेलवे ब्रिज से क्रेन गिरी, दो की मौत

पिलर को शिफ्ट करते समय बिगड़ा संतुलन दो पिकअप वाहन दबे….

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज पीथमपुर। पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से क्रेन गिर गई। क्रेन नीचे सर्विस रोड से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह सागौर कुटी इलाके में हुआ। नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। क्रेन भारी पिलर को शिफ्ट कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में दो की मौत, जबकि एक गंभीर है।

लोहे की प्लेट नहीं लगाने से हुआ हादसा

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शी आसिफ खान ने बताया कि सुबह सीमेंट पिलर उठाने का काम किया जा रहा था। लोहे की प्लेट नहीं लगाने के कारण वजन उठाते ही क्रेन का एक हिस्सा नीचे धंसने लगा। जैसी ही, बैलेंस बिगड़ा, क्रेन पलटी खा गई।

एक ड्राइवर को निकाला, दो फंसे
पीथमपुर में करीब 500 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का काम तीन साल से चल रहा है। इसी जगह सुबह करीब 8:30 बजे हादसा हुआ। एक वाहन में ड्राइवर फंसा हुआ दिखाई दिया। कंडक्टर भी है। दूसरे वाहन के ड्राइवर को निकाल लिया गया है। चार एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दो की मौत हो चुकी हैं।

Advertisement

दो क्रेन से हटाए जाएंगे वाहन
दो क्रेन मंगवाई गई, जो आड़ी पड़ी क्रेन को हटाने का काम करेंगी। मौके पर सीएसपी रवि सोनेल, टीआई पीथमपुर राजेंद्र सोनी, टीआई सागौर प्रकाश सरोदे, डायल 112 की दो गाडिय़ां खड़ी थी। तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव भी पहुंची थीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें