खेत में मिली युवक की लाश

By AV News 2

पुलिस को हत्या की आशंका, 3 माह पहले हुई थी शाद

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नईखेड़ी सिलोदा के बीच सुबह भेरूगढ़ पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया जिसके सिर में चोंट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पीएम कराने के साथ ही जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने बताया कि सुनील परमार पिता भारत 22 वर्ष निवासी नईखेड़ी ने कुछ माह पहले ही प्रापर्टी का काम शुरू किया था। बीती रात वह घर पर कुछ देर में लौटने का कहकर निकला लेकिन वापस नहीं आया। सुबह कमल नामक व्यक्ति ट्रेक्टर लेकर श्यामूबाई के खेत के पास से गुजर रहा था तभी उसने सुनील परमार का शव खेत पर पड़ा देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि सुनील के सिर में चोंट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि सुनील के पिता रेलवे फाटक पर नौकरी करते हैं। 3 माह पहले उसकी शादी हुई थी और कुछ माह पहले ही प्रापर्टी का कारोबार शुरू किया था। पुलिस हत्या की आशंका के चलते मामले की जांच कर रही है। भेरूगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील किसके साथ प्रापर्टी का काम करता था और आखिरी सौदा किसके साथ किया था यह सब जांच का विषय है साथ ही पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण भी स्पष्ट होगा।

उज्जैन : छत से गिरने पर मजदूर की मौत

उज्जैन। छत से गिरने पर मजदूर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।भरत पिता अम्बाराम 30 वर्ष निवासी नागदा मजदूरी करता था। उसके पिता ने बताया कि भरत मिस्त्री के साथ काम करने साइड पर गया था। वहां छत पर काम करते समय जमीन पर गिरा। सिर में गंभीर चोंट लगने पर उसे सीएच में भर्ती कराया गया था जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई। अम्बाराम के अनुसार 2 वर्ष पहले भरत की शादी हुई थी, लेकिन बहू मायके में ही रहती थी।

उज्जैन : दो युवकों की देर रात उल्टी के बाद हुई मौत

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में दो युवकों की तबियत बिगडऩे के बाद उल्टी हुई और परिजन अस्पताल लाये तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया व जांच शुरू की है। गोलू पिता गोर्धन गोमे 26 वर्ष निवासी पंवासा की रात 12.30 बजे घर में तबियत बिगड़ी। उसने उल्टी की तो परिजन अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।

उसके भाई धीरज गोमे ने बताया कि गोलू प्रताप नगर स्थित कलाली के अहाते पर नौकरी करता था। 8 माह पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसी तरह गोकुल पिता रमेश फुलेरिया 42 वर्ष निवासी पंथपिपलई अपनी बुआ के घर शंकरपुर गया था। उसकी भी रात में तबियत बिगड़ी और उल्टी करने के बाद मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि गोलू ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।

Share This Article