जहर खाकर घर पहुंचा, इलाज के दौरान मौत

पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जयसिंहपुरा की गणेश कॉलोनी में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक का नाम राकेश पिता मांगीलाल (24) निवासी गणेश कॉलोनी जयसिंहपुरा है। वह सोमवार शाम 4.30 बजे बाजार से घर आया था और घरवालों से कहा कि उसने जहर खाया है। इसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और कोट मोहल्ला स्थित एक होटल में काम करता था। उसने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Advertisement









