Advertisement

दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का किया विस्तार यात्रियों की सुविधा के लिए फैसला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे अगले आदेश तक विस्तारित किए गए हैं।

Advertisement

इसमें गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 2 जुलाई से, गाड़ी संख्या 09448 पटना अहमदाबाद स्पेशल 4 जुलाई से, गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 4 जुलाई से और गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा वटवा (अहमदाबाद) स्पेशल 7 जुलाई से अगले आदेश तक चलेगी। इन ट्रेनों के कोच कंपोजिशन, मार्ग, दिन, ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के बारे में जानकारी के लिए पैसेंजर www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें