Popup Image
Advertisement

‘Delhi Crime सीजन 3′ का ट्रेलर रिलीज

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ अपने नए सीजन के साथ वापस लौट रहा है। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। जिसे देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी पिछले दोनों सीजन से ज्यादा इंटेंस और खतरनाक होने वाली है। इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) का मुकाबला हुमा कुरैशी से होगा। यहां देखिए कैसा है इस सस्पेंस क्राइम-थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर…

Advertisement

तीसरे सीजन में कहानी दिल्ली से आगे निकलती है। 2 मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि देश के अलग-अलग राज्यों की लड़कियों की तस्करी की जा रही है। इन लडकियों के बेचने का काम हुमा कुरैशी (बड़ी दीदी) करती हैं। इस गिरोह का पर्दाफाश करने की जिम्मदारी शेफाली शाह (डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी) को मिलती है। बड़ी दीदी को पकड़ने के लिए डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ लग जाती हैं। तीसरा सीजन 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा। इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) का मुकाबला बड़ी दीदी (हुमा करैशी) से है।

Advertisement

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि हुमा कुरैशी सीरीज में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका खूंखार अंदाज देखने को मिलता है, जो उनके किरदार के खतरनाक होने की गवाही देता है। ट्रेलर में कुछ मौकों पर हुमा अपने अभिनय से डराती हैं और उनकी बोली में हरियाणवी भी ठीक लग रही है। जबकि शेफाली शाह एक बार फिर दमदार अभिनय करती नजर आ रही हैं।

तनुज चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘दिल्ली क्राइम 3’ में शेफाली शाह और हुमा कुरैशी के अलावा राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल, अनुराग अरोड़ा, और जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें