Advertisement

शराब बिक्री पर रोक के बावजूद रेस्टोरेंट संचालक लोगों को पिला रहा था शराब, पुलिस को आता देख मची भगदड़

पहला केस पंवासा थाने में बना, पुलिस वाहनों में चैकिंग और ड्राइवर की कर रही जांच

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शासन ने धार्मिक शहरों में शराब विक्रय पर पूरी तरहप्रतिबंध लगा दिया है। उज्जैन में भी यह प्रतिबंध 1 अप्रैल से लागू हो गया। पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी पुलिस अफसरों को अवैध तरीके से शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के न सिर्फ निर्देश दिए बल्कि स्वयं भी फील्ड में उतरकर पुलिस की चैकिंग और जांच को परख रहे हैं। प्रतिबंध लागू होने के बाद पंवासा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से शराब बेचने वाले रेस्टोरेंट संचालक पर पहला केस बनाया है।

पुलिस ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार से शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लग चुका है। पंवासा थाने पर सूचना मिली कि एमपीईबी ग्रीड के सामने स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट का संचालक बजरंग कालोनी पंवासा निवासी कुलदीप सिंह बैस पिता अशोक सिंह बैस अपनी रेस्टोरें में लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस को देखकर यहां शराब पीने वाले लोग भाग गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट में तलाशी ली। यहां से 53 देशी शराब के क्वाटर, 25 बीयर की केन जब्त हुई। पुलिस ने कुलदीप सिंह बैस के खिलाफ धारा 34, 36 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

शराब लेकर प्रवेश करने वालों की धरपकड़

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा शराब प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इंदौर, देवास, बडऩगर, मक्सी, आगर, उन्हेल रोड़ सहित सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष टीमों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। दो पहिया, चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच करने के साथ ही यदि कोई व्यक्ति शहर में शराब लेकर आता पकड़ाया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

थाने बुलाकर पुलिस ने दिए निर्देश

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पहले से शराब बिक्री करने का रिकार्ड रखने वाले व्यक्तियों को थाने बुलाकर निर्देश दिए कि उज्जैन में शराब बंदी लागू होने के बाद शराब बिक्री पूरी तरह बंद है। ढाबा संचालकों से बांड भरवाए जा रहे हैं। इसके अलावा शराब बेचने वाले पुराने तस्करों को थानों में बुलाकर चेतावनी दी जा रही है। यदि कोई प्रतिबंध के बावजूद शराब बेचते मिला तो उसके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें