Advertisement

गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था, धरदबोचा

उज्जैन। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर गांजा बेचने की फिराक में खड़े नशे के सौदागर को पुलिस ने भूखी माता रोड स्थित गैस गोदाम के पास से पकडक़र एक किलो १०० ग्राम गांजा जब्त किया गया है।

Advertisement

दरअसल, महाकाल थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि भूखी माता रोड स्थित गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। इसके बाद एसआई जितेंद्र झाला की अगुवाई में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मोहसिन शाह पिता साबिर शाह निवासी मकबरा के पीछे, बेगमबाग कॉलोनी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से १ किलो १०० ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब १५ हजार रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

शहरवासियों से पुलिस की अपील

Advertisement

शहर को नशे से मुक्त करने के लिए पुलिस ने शहरवासियों से अपील भी की है जिसमें कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें