Advertisement

Dhurandhar 2 ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन ₹97 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली, जिससे यह ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।इससे पहले यह रिकॉर्ड जवान के नाम था, जिसने 2023 में रिलीज के पहले दिन ₹75 करोड़ का कारोबार किया था।

Advertisement

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू में ही ₹47 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस तरह पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन ₹144 करोड़ तक पहुंच गया है। ट्रेड पोर्टल Sacnilk के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए ₹200 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।आमतौर पर फिल्मों की 40-50% सीटें एडवांस में बुक होती हैं, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹500 करोड़ के पार जा सकता है।

फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्मों में शामिल करती है। इससे पहले एलओसी कारगिल 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म रही है।धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, जबकि Jio Studios ने इसे प्रस्तुत किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें